रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण सामग्री (Training Materials) पर राजभाषा नीति के अनुसार संक्षिप्त टिप्पणी।
उत्तर: सरकारी कार्यों में राजभाषा हिंदी Training Materialsके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है कि केंद्रीय सरकार के सभी प्रशिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को यथासंभव हिंदी माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
राजभाषा नीति एवं राजभाषा नियमों के अनुसार 'क' (Region A) तथा 'ख' (Region B) क्षेत्रों में आयोजित सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, चाहे वे दीर्घकालीन (Long-term) हों अथवा अल्पकालीन (Short-term), के लिए प्रशिक्षण हिंदी माध्यम से आयोजित किया जाना चाहिए। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री (Training Material), पाठ्य-सामग्री (Study Material), संदर्भ पुस्तिकाएँ (Reference Manuals), प्रश्नोत्तर संग्रह तथा अन्य शिक्षण सामग्री हिंदी में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
'ग' (Region C) क्षेत्र में प्रशिक्षण सामग्री हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार की जानी चाहिए तथा प्रशिक्षुओं (Trainees) की आवश्यकता के अनुसार उन्हें हिंदी अथवा अंग्रेजी में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
प्रवेश प्रशिक्षण (Induction Training), पुनश्चर्या प्रशिक्षण (Refresher Training) तथा सेवाकालीन प्रशिक्षण (In-Service Training) हिंदी माध्यम से प्रदान किए जाने पर कर्मचारी एवं अधिकारी अपने दैनिक कार्यालयीन कार्य मूल रूप से हिंदी में करने में सक्षम बनते हैं। इससे सरकारी कार्यों में हिंदी का प्रयोग बढ़ता है तथा राजभाषा नीति के उद्देश्यों की पूर्ति होती है।
महत्वपूर्ण बिंदु
'क' एवं 'ख' क्षेत्र में प्रशिक्षण यथासंभव हिंदी माध्यम से।
प्रशिक्षण सामग्री हिंदी में उपलब्ध कराना।
'ग' क्षेत्र में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सामग्री उपलब्ध कराना।
प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए सक्षम बनाना।
राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशिक्षण सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका।
Short Note - Training Materials in Railway Training Institutes as per Official Language Policy.
According to the Official Language Policy, all types of training programmes, whether long-term or short-term, should as far as possible be conducted through Hindi medium in Region 'A' and Region 'B'. For this purpose, training materials, study materials, manuals, reference books and other instructional aids should be prepared and made available in Hindi.
In Region 'C', training materials should be prepared in both Hindi and English. Trainees should be provided the material in either Hindi or English according to their requirement.
By imparting induction training, refresher training and in-service training through Hindi medium, employees and officers become capable of performing official work originally in Hindi. This helps in increasing the use of Hindi in official work and facilitates effective implementation of the Official Language Policy.
Important Points
Training should be conducted through Hindi medium in Regions A and B.
Training materials should be made available in Hindi.
In Region C, materials should be available in both Hindi and English.
Training enables employees to work originally in Hindi.
Training materials play a vital role in implementing the Official Language Policy effectively.

No comments:
Post a Comment