राजभाषा अधिनियम 1963 ( संशोधित 1967) से संबंधित प्रश्न और उत्तर

 राजभाषा अधिनियम 1963 (संशोधित 1967) से संबंधित प्रश्न

प्रश्न 1 -  राजभाषा अधिनियम कब पारित हुआ ?

उत्तर - 10 मई 1963

प्रश्न 2 - राजभाषा अधिनियम को क्या कहा जा सकेगा ?

उत्तर - राजभाषा अधिनियम 1963 यथा संशोधित 1967

 

प्रश्न 3 - राजभाषा अधिनियम की धारा 3 (3) कब से लागू हुआ ?

उत्तर - 26 जनवरी 1965

 

प्रश्न 4 - राजभाषा अधिनियम की धारा 2(ख) के अनुसार हिन्दी से आशय क्या ?

उत्तर - हिन्दी से वह हिन्दी अभिप्रेत है जिसकी लिपि देवनागरी है.

 

प्रश्न 5 - राजभाषा अधिनियम 1963 कब संशोधित हुआ ?

उत्तर - 1967

 

प्रश्न 6 - राजभाषा अधिनियम 1963 यथा संशोधित 1967 की धारा 3 (3) के अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों को किस भाषा में जारी करना अनिवार्य है ?

उत्तर - हिन्दी अंग्रेजी दविभाषी रूप में

 

प्रश्न 7 - राजभाषा अधिनियम 1963 यथा संशोधित 1967 की किस धारा के उपबंधों के अनुसार संसदीय राजभाषा समिति का गठन किया गया ?

उत्तर - धारा 4 (1)

 

प्रश्न 8 - संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों का निर्वाचन किस प्रकार किया जाता ?

उत्तर - लोकसभा तथा राज्य सभा के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा

 

प्रश्न 9 - राजभाषा अधिनियम 1963 यथा संशोधित 1967 की कौन-कौन सी धारा के उपबंध जम्मू-कश्मीर राज्य को लागू नहीं होती है ?

उत्तर - धारा 6 और धारा 7

 

प्रश्न 10 - राजभाषा अधिनियम 1963 यथा संशोधित 1967 की कौन सी धारा के तहत केंद्र सरकार को नियम बनाने की शक्ति प्रदान की गई है ?

उत्तर – धारा 8

 

प्रश्न 11 - राजभाषा अधिनियम 1963 यथा संशोधित 1967 की धारा 3 (1) (ख) के  अनुसार संघ और किसी ऐसे राज्य जिसने हिन्दी को राजभाषा के रूप में नहीं अपनाया के बीच पत्राचार में किस भाषा का प्रयोग किया जाएगा ?

उत्तर - अंग्रेजी

प्रश्न 12 - राजभाषा अधिनियम 1963 यथा संशोधित 1967 की धारा 3 (1) (ख) के अनुसार किसी ऐसे राज्य जिसने हिन्दी को राजभाषा के रूप नहीं अपनाया है और किसी ऐसे राज्य जिसने हिन्दी को राजभाषा के रूप में अपनाया के बीच पत्राचार में किस आषा का प्रयोग किया जाएगा ?

उत्तर - हिन्दी को प्रयोग में लाया जाएगा साथ ही उसका अनुवाद अंग्रेजी भाषा में भेजा जाएगा

 

प्रश्न 13 - राजभाषा अधिनियम 1963 संशोधित रूप में कब पारित हुआ ?

उत्तर - 16.12.1967

 

प्रश्न 14 - राजभाषा अधिनियम 1963 क्यों पारित हुआ ?

उत्तर - 1965 के बाद भी हिन्दी के साथ अंग्रेजी के प्रयोग को जारी रखने का प्रावधान करने के लिए


प्रश्न 15 - राजभाषा अधिनियम में कुल क्लिनी धाराएं हैं ?

उत्तर - 9 (नौ)


No comments:

.

Translate