Rajbhasha Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Short Note on Article 351 (For LDCE) (For LDCE) - Hindi / English

 अनुच्छेद 351 पर संक्षिप्त टिप्पणी 

अनुच्छेद 351 – हिन्दी भाषा के विकास संबंधी संवैधानिक निर्देश

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 351 हिन्दी भाषा के विकास एवं संवर्धन के संबंध में संघ सरकार को निर्देश प्रदान करता है। इसके अनुसार संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार करे तथा उसका ऐसा विकास करे कि वह भारत की सामासिक संस्कृति (Composite Culture) के सभी तत्वों की अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम बन सके।
इस अनुच्छेद में यह भी प्रावधान किया गया है कि हिन्दी भाषा को समृद्ध बनाने के लिए हिन्दुस्तानी तथा संविधान की आठवीं अनुसूची (Eighth Schedule) में उल्लिखित अन्य भारतीय भाषाओं के रूपों, शैलियों एवं अभिव्यक्तियों को आत्मसात किया जाए। हिन्दी की शब्दावली के विकास के लिए मुख्यतः संस्कृत तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य भारतीय भाषाओं से शब्द ग्रहण किए जाएँ।

संविधान निर्माताओं का उद्देश्य हिन्दी का ऐसा विकास करना था कि वह देश के सभी राज्यों के लोगों द्वारा सहज रूप से स्वीकार की जा सके तथा संघ की राजभाषा के रूप में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।

Short Note on Article 351

Article 351 – Directive for Development of the Hindi Language

Article 351 of the Constitution of India contains directives regarding the development of the Hindi language. It shall be the duty of the Union Government to promote the spread of Hindi and to develop it so that it may serve as an effective medium of expression for all elements of the composite culture of India.

The Article further provides that Hindi should be enriched by assimilating the forms, styles and expressions used in Hindustani and other Indian languages specified in the Eighth Schedule of the Constitution. For the development of its vocabulary, Hindi should draw primarily from Sanskrit and secondarily from other Indian languages.

The framers of the Constitution envisaged the development of Hindi in such a manner that it would be widely acceptable throughout the country and could progressively serve as an effective official language of the Union.

अनुच्छेद 351 संघ सरकार को हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार, विकास एवं समृद्धि का निर्देश देता है ताकि हिन्दी भारत की सामासिक संस्कृति की अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम बन सके।

No comments:

.

Translate