हिन्दी एवं अंग्रेजी द्विभाषी (Bilingual) प्रपत्रों का उपयोग
राजभाषा नियमों एवं राजभाषा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित मामलों में हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में द्विभाषी (Bilingual) प्रपत्रों/दस्तावेजों का उपयोग किया जाना चाहिए—
केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में उपयोग होने वाले सभी लेटरहेड पैड (Letter-head Pads)।
रजिस्टरों (Registers) के शीर्षक तथा फाइल कवर (File Covers) पर विषय (Subject)।
सभी रबर स्टाम्प (Rubber Stamps)।
सभी मुद्रित प्रपत्र (Printed Forms) जो जनता के उपयोग हेतु नहीं हैं।
नाम बैज (Name Badges)।
सम्मेलन मेज (Conference Table) पर प्रदर्शित नाम एवं पदनाम पट्टिकाएँ (Name and Designation Boards)।
सभी सरकारी बैठकों (Official Meetings) के कार्यसूची पत्र (Agenda Notes) एवं कार्यवृत्त (Minutes)।
समय सारणी (Time Table)।
दूरभाष निर्देशिका (Telephone Directory)।
परिचय पत्र/विजिटिंग कार्ड (Visiting Cards)।
राजभाषा अधिनियम, 1963 की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले सभी दस्तावेज।
महत्वपूर्ण टिप्पणी
उपरोक्त सभी मामलों में हिन्दी पाठ (Hindi Version) ऊपर तथा अंग्रेजी पाठ (English Version) नीचे अंकित किया जाना चाहिए।
The cases where Hindi and English bilingual forms should be used?
As per the Official Language Policy and Rules, Hindi-English bilingual forms/documents should be used in the following cases:
All Letter-head Pads used in Central Government Offices.
Headings of Registers and subjects on File Covers.
All Rubber Stamps.
All Printed Forms not intended for use by the public.
Name Badges.
Name and Designation Boards displayed on Conference Tables.
Agenda Notes and Minutes of all Official Meetings.
Time Tables.
Telephone Directories.
Visiting Cards.
All documents covered under Section 3(3) of the Official Languages Act, 1963.
Important Note
In all the above cases, the Hindi version should appear above and the English version below.

No comments:
Post a Comment